Commons:For Wikipedians/hi

Shortcuts: COM:4WP COM:FORWP

विकिमीडिया कॉमन्स पर आपका स्वागत है, जो एक मीडिया फ़ाइलों का भंडार है जो सार्वजनिक डोमेन की और मुक्त लाइसेंस में मौजूद शिक्षात्मक मीडिया (चित्र, आवाज़ और वीडियो क्लिप्स) सभी को अपनी-अपनी भाषाओं में उपलब्ध कराता है।

विकिमीडिया कॉमन्स: विकिमीडिया समुदाय और उससे परे की सेवा करते हुए

एक विकिपीडियाई होने के नाते आपको पता है कि एक विकि क्या है, यह काम कैसे करता है, और इसे सम्पादित कैसे किया जता है; यह पृष्ठ विकिपीडिया और कॉमन्स के बीच के कुछ ज़रूरी अंतरों पर केंद्रित है, ताकि आपको पता लग पाए कि चीज़ें यहाँ पर कैसे काम करती हैं।

विकिपीडिया और कॉमन्स के बीच कुछ प्रमुख अंतर

  • गैलरियाँ, न कि लेख: कॉमन्स पर लेख नहीं होते हैं (क्योंकि यह कोई ज्ञानकोश नहीं है)। मगर इसपर गैलरी पृष्ठ होते हैं, जो लेखों की तरह ही सामग्री को एक चुनिंदा, सुलभ और संरचित तरीके से संगठित करते हैं। Commons:Galleries देखें। मगर कॉमन्स की १४,२५,२८,६८० फ़ाइलों में से ज़्यादातर किसी गैलरी का हिस्सा नहीं हैं; उन्हें श्रेणियों में खोजकर या यों खोजकर पाया जा सकता है।
  • उचित उपयोग नहीं - अंग्रेज़ी विकिपीडिया पर सख्त शर्तों के अनुसार उदाहरणस्वरूप किसी समाचार वेबसाइट से कोई चित्र या दूसरी मीडिया फ़ाइल लेकर लेखों का सचित्रण किया जा सकता है। मगर कॉमन्स उचित उपयोग के अंतर्गत फ़ाइलें स्वीकार नहीं करता है। कॉमन्स सिर्फ मुक्त सामग्री चित्र और दूसरी मीडिया फ़ाइलें स्वीकार करता है जिनका कोई भी, कभी भई, किसी भी उद्देश्य से इस्तेमाल कर पाए (कॉपीराइट के अलावा दूसरे प्रतिबंध लागू हो सकते हैं)।
  • लाइसेंसिंग अलग है - विकिपीडिया के टेक्स्ट का क्रिएटिव कॉमन्स श्रेय-समानसांझा (CC BY-SA) के अंतर्गत पुनः उपयोग किया जा सकता है; यह कॉमन्स के डेटाबेस और टेक्स्ट के लिए भी वैसा ही है। मगर कॉमन्स की हर मीडिया फ़ाइल को लेखक की पसंद के किसी लाइसेंस के अंतर्गत लाइसेंस किया जाता है (कॉमन्स द्वारा स्वीकृत लाइसेंसों की सीमा के अंदर)। इससे विकिमीडिया के बाहर इनका इस्तेमाल थोड़ा जटिल हो जाता है। विकिपीडिया के अंदर अगर दो मिलते-जुलते चित्र हों, तो ज़्यादा मुक्त लाइसेंस का इस्तेमाल किया जाना चाहिए, ताकि विकिपीडिया लेख का पुनः उपयोग आसान हो सके।

सांस्कृतिक अंतर

  • बहुभाष्यता: जहाँ किसी विशिष्ट भाषा की विकिपीडिया के अंदर भाषा और संस्कृति की थोड़ी विविधता मौजूद हो सकती है, आम तौर पर सदस्य एक ही भाषा बोलते हैं। उसकी तुलना में, कॉमन्स सभी भाषा में समुदायों की सेवा करता है, इसलिए इसके काम करने के ढंग में बहुभाष्यता दर्ज है - Commons:भाषा नीति देखें। सभी सामग्री पृष्ठों, साँचों और नीति पृष्ठों पर अंतर्राष्ट्रीयकरण लागू किया जाता है। मगर यहाँ कि सम्पर्क भाषा अंग्रेज़ी है; नीतियों और दिशानिर्देशों के अंग्रेज़ी संस्करण निर्णायक होते हैं, और श्रेणियों के शीर्षकों को अनुवादित करने में आने वाली मुश्किलों की वजह से ये आम तौर पर अंग्रेज़ी में होते हैं (अगर विषय किसी दूसरी भाषा से जुड़ा हुआ होता है, अक्सर उस भाषा का इस्तेमाल किया जाता है)। Commons:भाषा नीति देखें। कॉमन्स पर कुछ पृष्ठ दूसरी भाषाएँ बोलने वाले समुदायों की ओर लक्षित हैं। उदाहरणस्वरूप, कई भाषाओं में चौपाल मौजूद हैं (जैसे अंग्रेज़ी भाषा में Commons:Village Pump और जर्मन भाषा में Commons:Forum)।
  • अंग्रेज़ी भाषा का स्तर: क्योंकि अंग्रेज़ी भाषा सम्पर्क भाषा है, बहुत कम हद तक अंग्रेज़ी बोलने वाले सदस्य भी इसी का इस्तेमाल करने को मजबूर होते हैं। यह विकिपीडिया पर काफी कम होता है, क्योंकि लोग आम तौर पर अंग्रेज़ी विकिपीडिया से दूर रहकर दूसरी भाषाओं की विकिपीडियाओं में भाग लेते हैं। अंग्रेज़ी भाषा के देशी वक्ताओं को कॉमन्स पर यह याद रखना चाहिए: वही बात अगर छोटे वाक्यों और साधारण अंग्रेज़ी शब्दों में बताई जाए तो ज़्यादा लोगों को वह समझ में आएगी। कठबोली, संक्षिप्त शब्दों और मुहावरों का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इनका अर्थ सबको समझ न भी आ सकता है।
  • संचार: बहुत-से सदस्य कभी-कभार ही कॉमन्स पर योगदान करते हैं, और दूसरी उन विकिमीडिया परियोजनाओं बहुत कम लॉग-इन करते हैं जहाँ वे भाग लेते हैं। किसी विशिष्ट सदस्य से संपर्क करने के लिए यह न मान लें कि कॉमन्स वार्ता पृष्ठों पर संदेश, किसी सदस्य का ध्यान आकर्षित करने का सबसे अच्छा तरीका है। सदस्य पृष्ठ और कॉमन्स पर हाल ही के योगदान जाँचें, और कॉमन्स पर वार्ता संदेश के साथ या बजाय, ईमेल या फिर किसी दूसरी परियोजना पर संदेश जैसे तरीके अपनाएँ। सामुदायिक चर्चाओं के लिए, खास कर बड़े और जटिल मुद्दो के लिए, चर्चाएँ विकिपीडिया से काफी ज़्यादा लंबे समय तक खुली रह सकती हैं, ताकि अधिक लोगों की राय प्राप्त हो पाए।
  • विवाद का समाधान: हटाने के संबंध में विवाद के समाधान के अलावा औपचारिक रूप से विवाद के समाधान की प्रक्रिया, उदाहरणस्वरूप अंग्रेज़ी विकिपीडिया, से कम विकसित है। यहाँ कोई मध्यस्थता समिति या कोई दूसरी निकाय नहीं है जो कॉमन्स के सदस्यों को एक निर्णायक शक्ति से कोई आदेश दे सके। एक विवाद सूचनापट्ट की परियोजना भी असफल रही है। सिसॉप्स को गैर-सिसॉप्स से ज़्यादा प्राथमिकता दी जाती है।
  • निर्भीक न रहें: निर्भीक रहना विकिपीडिया का एक प्रमुख दिशानिर्देश है। कॉमन्स पर कई कारणों से, बुनियादी विचार यह है कि सदस्यों को सावधान रहना चाहिए, निर्भीक नहीं। पहले से अपलोड किए गए किसी चित्र पर जितना कम हो सके बदलें। कॉमन्स पर निर्भीक रहना शायद ही कभी काम आता है, और उससे ज़्यादा हानिकारक होता है। Commons:Don't be bold देखें। याद रखें कि अगर कॉमन्स पर कोई सदस्य अव्यक्त फ़ाइल विवरण पृष्ठों पर 500 बुरे सम्पादन करता है, कोई भागता हुआ उन्हें पूर्ववत करने नहीं जाएगा — यहाँ विकिपीडिया, जहाँ करीबन सभी प्रमुख पृष्ठों पर निगरानी होती है, की तरह सब कुछ नहीं है।

नीतियाँ और दिशानिर्देश

मुख्य पृष्ठ: Commons:नीतियाँ और दिशानिर्देश
  • समावेश: विकिपीडिया पर लेख तब जोड़े जाते हैं जब वे पर्याप्त रूप से उल्लेखनीय होते हैं; कॉमन्स पर फ़ाइलों को होस्ट किया जाता है अगर वे परियोजना के कार्यक्षेत्र के अंदर आते हैं। कार्यक्षेत्र को बड़े पैमाने पर ऐसी मीडिया से परिभाषित किया जाता है जो शिक्षात्मक हैं, जिसका साधारण अर्थ है जो "ज्ञान प्रदान करता हो; चाहे अनुदेशात्मक या फिर जानकारीपूर्ण"। ऐसी शिक्षात्मक सामग्री को शामिल नहीं किया जाता है जिसे किसी दूसरी विकिमीडिया परियोजना पर बेहतर होस्ट किया जा सकता है।
  • सेंसर किया गया नहीं है: विकिपीडिया सेंसर किया गया नहीं है; कॉमन्स भी सेंसर किया गया नहीं है, मगर उसी तरह, मीडिया को एक शिक्षात्मक उद्देश्य को पूरा करना होगा। यहाँ तक कि विकिपीडिया के लेखों में इस्तेमाल किए जाने वाले चित्रों का एक प्रदर्शित शिक्षात्मक उद्देश्य होता है, जबकि कॉमन्स पर "शिक्षात्मक उद्देश्य" थोड़ा विचारवान और व्यक्तिपरक हो सकता है।
  • जीवित व्यक्तियों की जीवनी: WMF का Resolution:Biographies of living people विकिपीडिया पर WP:BLP के रूप में मौजूद है। कॉमन्स पर यह Commons:पहचानने योग्य व्यक्तियों की तस्वीरें है।
  • NPOV: विकिपीडिया पर NPOV (तटस्थ दृष्टिकोण) मौलिक है। कॉमन्स पर NPOV उतना ज़्यादा महत्वपूर्ण नहीं है। पाठेतर विवरणों में तटस्थता एक विचार है, मगर यह मीडिया पर लागू नहीं होता है, क्योंकि दो अलग-अलग नज़रिए के संस्करण एक साथ मौजूद हो सकते हैं। किसी विकिपीडिया लेख पर किस चित्र का इस्तेमाल किया जाएगा, इस बारे में चर्चाएँ विकिपीडिया पर होनी चाहिए।
  • सत्यापनीयता: विकिपीडिया की सत्यापनीयता नीति मौलिक है। कॉमन्स पर सत्यापनीयता लाइसेंसिंग की समस्याओं पर सख्त लागू किया जाता है (Commons:परियोजना का कार्यक्षेत्र/सबूत), मगर पाठेतर विवरणों में उतना नहीं, जहाँ पर बिना किसी संदेहजनक कारण के, लेखक के दावों को आम तौर पर स्वीकार कर लिया जाता है। दूसरे विकियों की तरह ही, कॉमन्स को विकिपीडिया द्वारा एक विश्वसनीय स्रोत नहीं माना जाता है, और कॉमन्स के चित्रों के नामों और विवरणों को किसी लेख पर जोड़ने से पहले स्वतंत्र स्रोतों की आवश्यकता हो सकती है।

प्रौद्योगिकियाँ

  • मीडियाविकि: कॉमन्स विकिपीडिया की तरह ही मीडियाविकि सॉफ़्टवेयर का, काफी हद तक मिलते-जुलते कॉन्फ़िगरेशन्स के साथ इस्तेमाल करता है। यहाँ के Special:Version की w:Special:Version से तुलना करें।
    • विशेषतः कॉमन्स के लिए ज़रूरी मीडियाविकि बग्स को Commons:बग्स पर ट्रैक किया जाता है।
    • कॉमन्स कुछ अतिरिक्त नामस्थानों का इस्तेमाल करता है — Help:नामस्थान
  • गैजेट्स: उपलब्ध गैजेट्स में थोड़ा अंतर है: अगर लॉग-इन किया हुआ हो तो Special:Preferences#mw-prefsection-gadgets देखें।
  • उपकरण: कुछ अनुकूल उपकरण उपलब्ध हैं: ट्विंकल (एक सदस्य स्क्रिप्ट के रूप में), नैविगेशन पॉपअप्स (एक गैजेट के रूप में), और AWB (जिसके लिए अंग्रेज़ी विकिपीडिया से अलग अनुमतियों की आवश्यकता होती है)। Huggle इस समय कॉमन्स पर काम नहीं करता है। दूसरे उपकरण और सॉफ़्टवेयर Commons:उपकरण और Commons:सॉफ़्टवेयर पर पाए जा सकते हैं।
  • साँचें: विकिपीडिया के कई साँचों को कॉमन्स पर आयात किया गया है। कभी-कभी एक जैसे साँचों के बीच भी बहुत सारे अंतर होते हैं, और शायद विकिपीडिया पर किए गए सुधारों को आयात न किया जाए। सबसे बड़ा अंतर यह है कि कॉमन्स के कई साँचें बहुभाषी उपयोग के लिए अनुकूलित होते हैं।
  • बॉट्स: कॉमन्स पर बॉट्स हैं जो कई तरह के काम करते हैं। कुछ बॉट्स के सार्वजनिक स्रोत कोड हैं।
  • समस्या-समाधान: तकनीकी समस्याओं के लिए Commons:Village pump/Technical देखें।

सदस्य अधिकारों में अंतर

नीति का समन्वयन / विवाद का समाधान

ट्रांसविकि सामग्री

  • विकिपीडिया पर होस्ट की जाने वाली सामग्री को कॉमन्स पर लाया जा सकता है अगर लाइसेंसिंग की शर्तें अनुकूल हों। इससे मीडिया फ़ाइलों का ज़्यादा उपयोग किया जा सकता है, विकिपीडिया के दूसरी भाषाओं के संस्करणों द्वारा भी। Commons:Moving files to Commons देखें.
  • कॉमन्स पर होस्ट की जाने वाली सामग्री को विकिपीडिया पर हमेशा ले जाया जा सकता है; मगर ऐसा करने का शायद ही कभी कोई कारण होता है।
  • कॉमन्स पर होस्ट नहीं की जा सकने वाली सामग्री को विकिपीडिया पर ले जाया जा सकता है, अगर विकिपीडिया की "उचित उपयोग" की शर्तें लागू होती हों। यह तब काम आता है जब कॉमन्स पर सामग्री को लाइसेंसिंग की समस्याओं के चलते हटा दिया गया हो या फिर हटा दिए जाने की आशंका हो।
मदद पाने के तरीके
Category:Commons help/hi Category:Wikipedia
Category:Commons help/hi Category:Wikipedia