Commons:Checkusers/hi

Shortcut: COM:CU

इस पृष्ठ पर, विकिमीडिया कॉमन्स पर सदस्य जाँचकर्ताओं (जिन्हें कभी-कभार "CU" भी कहा जाता है) की भूमिका को वर्णित किया गया है।

कॉमन्स पर इस समय सदस्य जाँचकर्ता हैं।

अगर आप सदस्य जाँचकर्ताओं से कोई मदद माँगना चाहते हैं, कृपया Commons:Requests for checkuser पर पोस्ट करें, या फिर किसी भी सदस्य जाँचकर्ता को ईमेल के ज़रिए एक निजी अनुरोध भेजें। आपातकालीन स्थिति में, और अगर कॉमन्स का कोई सदस्य जाँचकर्ता तुरंत उपलब्ध न हो, कृपया किसी स्टीवार्ड से संपर्क करें।
Checkusers as of अप्रैल २०२६ [+/−]
Number of checkusers:

एक सदस्य जाँचकर्ता कौन होता है?

सदस्य जाँच लॉग का एक नमूना। लॉग देखने के लिए विशेष अनुमति, यानी checkuser-log (सदस्य जाँच लॉग देखना) अधिकार, की आवश्यकता होती है।

सदस्य जाँचकर्ता, किसी सदस्य की निजी डेटा, जैसे उनका IP पता देखने की तकनीकी क्षमता वाले विश्वसनीय प्रबंधक हैं। ऐसा यह पता लगाने के लिए किया जाता है कि कोई सदस्य कई खातों का दुरुपयोग तो नहीं कर रहा (कपटपूर्ण, भ्रामक, या फिर हानिकारक उद्देश्यों के लिए एक ही सदस्य द्वारा प्रयुक्त कई अघोषित खाते, आम तौर पर कठपुतलियाँ कहलाते हैं)।

तकनीकी रूप से सदस्य जाँचकर्ता:

  • यह पता लगा सकते हैं कि किसी सदस्य ने उस विकिमीडिया विकि पर किन IP-ओं से सम्पादित किया है या कोई लॉग की गई क्रिया की है या फिर अपना पासवर्ड रीसेट किया है;
  • किसी विशिष्ट IP द्वारा (लॉग-इन किए हुए होने के दौरान भी) उस विकिमीडिया विकि पर सम्पादन, लॉग की गई क्रियाओं और पासवर्ड रीसेट्स का पता लगा सकते हैं;
  • पता लगा सकते हैं कि जाँचे गए सदस्य ने मीडियाविकि इंटरफ़ेस की मदद से किसी दूसरे सदस्यों को कभी कोई ईमेल भेजा है कि नहीं।

इन उपकरणों का इस्तेमाल आम तौर पर बर्बरता से निपटने के लिए, कठपुतलियों के दुरुपयोग के लिए, और परियोजना को हानि पहुँचाए जाने से रोकने के लिए किया जाता है। ऐसे दुरुपयोगों से निपटने के लिए सदस्य जाँचकर्ताओं को अवरोध खुद करने पड़ सकते हैं। सदस्य जाँच उपकरणों का इस्तेमाल और निजी डेटा का प्रकाशन, मेटा की सदस्य जाँच नीति, WMF की गोपनीयता नीति, और WMF की गैर-सार्वजनिक डेटा तक पहुँच की नीति द्वारा सीमित किए जाते हैं। सदस्य जाँच की क्रियाओं को लॉग किया जाता है, मगर गोपनीयता के कारणों से ये लॉग्स सिर्फ दूसरे सदस्य जाँचकर्ताओं को ही उपलब्ध हैं। इस कारण, कॉमन्स पर पारस्परिक जवाबदेही के लिए हमेशा कम-से-कम दो सदस्य जाँचकर्ता होने चाहिए। Category:Commons checkusers#Checkusers

मैं सदस्य जाँचकर्ता कैसे बनूँ?

पहले Commons:सदस्य जाँचकर्ता/कैसे पढ़ें।

जब आप तैयार हों, नीचे के बक्से की मदद से अपना अनुरोध करें, और सदस्यनाम को अपने सदस्य नाम से बदल दें।


अधिक दृश्यता के लिए यहाँ किए गए सभी अनुरोध Commons:Requests and votes पृष्ठ पर ट्रांसक्लूड किए जाते हैं।

मतदान

कोई भी पंजीकृत सदस्य यहाँ पर मतदान कर सकता है, मगर जिन्होंने पहले कभी सम्पादित नहीं किया है या फिर बहुत कम सम्पादित किया है, उनके मतदानों को शायद पूरी तरह से न गिना जाए। यह अधिमानित है कि आप अपने  Support के या  Oppose के मतदान के लिए एक कारण दें, क्योंकि इससे बंद करने वाले प्रशासक को फैसला लेने में आसानी होगी। तर्कों, यथोचित सहायता सबूत के साथ, को केवल मतदानों से ज़्यादा महत्व दिया जाता है।

सदस्य जाँचकर्ताओं के अधिकारों के अनुरोध

जब पूरा हो जाए, यहाँ सूचीबद्ध पृष्ठों को Commons:Checkusers/Archive पर संरक्षित कर दिया जाना चाहिए।

  • कृपया यहाँ मतदान करने से पहले Commons:सदस्य जाँचकर्ता पढ़ें। कोई भी लॉग-इन किया हुआ सदस्य मतदान कर सकता है, मगर जिन्होंने पहले कभी सम्पादित नहीं किया है या फिर बहुत कम सम्पादित किया है, उनके मतदानों को शायद पूरी तरह से न गिना जाए।

No current requests.

वर्तमान सदस्य जाँचकर्ता

  • वर्तमान सदस्य जाँचकर्ताओं की एक स्वचालित सूची के लिए Special:Listusers/checkuser देखें।
  • सदस्य जाँचकर्ताओं की एनोटेट की हुई सूची को सम्पादित करने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी देखें

Category:Commons maintenance/Translations Category:Commons checkusers#%20 Category:User permissions/Translations
Category:Commons checkusers Category:Commons maintenance/Translations Category:User permissions/Translations