Commons:Chunked uploads/hi

अपलोड विज़ार्ड बड़ी फ़ाइलों को अपलोड करते समय अधिक विश्वसनीयता प्रदान करने के लिए चंक्ड अपलोड्स (chunked uploads) का इस्तेमाल करता है। साथ ही, इसमें फ़ाइल का अधिकतम आकार बड़ा है (सामान्य 100 एम.बी. के मुकाबले 5 जी.बी.)।

चंक्ड अपलोड के दौरान फ़ाइल को छोटे हिस्सों में बाँट दिया जाता है और उन हिस्सों को अपलोड किया जाता है। अगर कोई हिस्सा असफल रहता है, पूरी फ़ाइल के बजाय सिर्फ असफल हिस्से को दोबारा अपलोड करना पड़ता है। यह सब अपलोड विज़ार्ड पीछे की तरफ कर लेता है।

यह बस अपलोड विज़ार्ड ही नहीं, बल्कि API का इस्तेमाल कर रहे बॉट्स के लिए भी अधिक विश्वसनीयता प्रदान करता है, खास कर API की मदद से अपलोड की गई फ़ाइलों के लिए।

ये भी देखें

Chunked upload fails (2012)
Stashed upload manual draft
Chunked upload tracking bug
Uploadstash errors tracking
Category:Commons features/Translations Category:Commons upload/Translations
Category:Commons features/Translations Category:Commons upload/Translations