Commons:Oversight/hi

Shortcut: COM:O


ओवरसाइट का अनुरोध

अगर आपको कॉमन्स पर किसी ओवरसाइटर की ज़रूरत पड़ती है, कृपया छिपाने के लिए जानकारी वाली अंतर कड़ियों या पृष्ठ इतिहास की कड़ियों के साथ oversight-commons@lists.wikimedia.org को एक ईमेल भेजें।

"ओवरसाइट" करने का मतलब है विशिष्ट जानकारी को सार्वजनिक दृष्टि से हटाना, और उन प्रबंधकों से भी जो ओवरसाइटर्स नहीं हैं। ऐसी जानकारी में शामिल होती हैं गैर-सार्वजनिक निजी जानकारी, संभावित निंदात्मक जानकारी, स्पष्ट आक्रमणात्मक नाम, और कॉपीराइट के उल्लंघन।

ओवरसाइट कार्य suppressrevision सदस्य अधिकार वाले सदस्यों द्वारा किए जा सकते हैं - वर्तमान में लोकल कॉमन्स ओवरसाइटर्स और बहुत छोटी संख्या में विकिमीडिया संस्थान के कर्मचारी। ओवरसाइट कार्य ग्लोबल ओवरसाइट नीति के अंतर्गत होते हैं और उनकी सामग्री गोपनीयता नीति के अंतर्गत सुरक्षित होती है।

ओवरसाइट नाम ही Oversight एक्सटेंशन से लिया गया है, जो मीडियाविकि सॉफ़्टवेयर में सीधे उपलब्ध अवतरण हटाने की सुविधा के चलते अब पदावनत कर दिया जा चुका है।

See also

Category:Commons help/hi
Category:Commons help/hi