Commons:Autoconfirmed users/hi
स्वतः स्थापित सदस्य वे योगदानकर्ताएँ हैं जिन्होंने किसी खाते में चार से अधिक दिन पहले लॉग-इन किया था। स्वतः स्थापित सदस्य:
- अर्थ-सुरक्षित पृष्ठों को सम्पादित कर सकते हैं (
editsemiprotected), - चित्रों और श्रेणियों के अलावा पृष्ठों को स्थानांतरित कर सकते हैं (
move), - PDF फ़ाइलें अपलोड कर सकते हैं,
- CAPTCHA से गुज़रे बिना ऐसे कार्य कर सकते हैं जिन्हें करने के लिए CAPTCHA को सुलझाना पड़ता है (
skipcaptcha)।
autoconfirmed सदस्य समूह के अधिकारों की एक पूरी स्वचालित सूची के लिए Special:ListGroupRights#autoconfirmed देखें। साथ ही, ध्यान रखें कि उस स्वचालित सूची का कुछ हिस्सा गलत हो सकता है, क्योंकि वह फ़िल्टरों द्वारा लागू किए जाने वाले प्रतिबंधों को ध्यान में नहीं लेती है। मिसाल के तौर पर किसी दूसरे की फ़ाइल को ओवर्राइट करने के लिए असल में उच्चतर 'स्वतः परीक्षण' अधिकार की आवश्यकता होती है; यह एक फ़िल्टर द्वारा लागू किया जाता है और यह स्वचालित सूची में नहीं दिखाया जाएगा।
स्थापित सदस्य
कुछ मामलों में खातों को स्थापन इस प्रथागत अवधि से छूट दिलाना ज़रूरी होता है। confirmed समूह में autoconfirmed समूह के अधिकार हैं, मगर यह समूह Commons:Requests for rights पर अनुरोध करने पर प्रबंधकों द्वारा यथोचित प्रदान किया जा सकता है। इस समूह के सदस्यों के लिए Special:Listusers/confirmed (इस समय ७) देखें।