Commons:Contact us/Problems/hi


समस्याएँ
विकिमीडिया कॉमन्स पर कॉपीराइट सहित फ़ाइलों और पृष्ठ से जुड़ी समस्याएँ

सामग्री का पुनः उपयोग
हमारी फ़ाइलों का दूसरी जगहों पर पुनः उपयोग कैसे करें, जैसे अपने प्रकाशन या वेबसाइट पर

लोग
विकिमीडिया कॉमन्स के सदस्यों से संपर्क कैसे करें

दाताएँ
दान करने की प्रक्रिया, दान कैसे करें, और इस बारे में अधिक जानें कि आपके पैसे को कहाँ खर्च किया जाएगा

प्रेस
अगर आप प्रेस के सदस्य हैं जो विकिमीडिया कॉमन्स से संपर्क करना चाहते हैं, या फिर अगर आपके पास हमारे लिए कोई व्यावसायिक प्रस्ताव है


समस्याग्रस्त चित्र रिपोर्ट करें

सभी समस्याओं के रिपोर्ट्स के लिए कृपया प्रासंगिक चित्र (या पृष्ठ) की कड़ी, और समस्या की एक व्याख्या शामिल करें।

कॉपीराइट के उल्लंघन

  • कॉपीराइट के उल्लंघनों या संबंधित समस्याओं से जुड़ी त्वरित सहायता के लिए आप commons-copyvio@wikimedia.org * पर सहायता दल को एक ईमेल भेज सकते हैं।
  • एक औपचारिक DMCA/OCILLA अनुरोध फ़ाइल करने के लिए इसे विकिमीडिया संस्थान के समर्पित एजेंट को भेजें।
  • दूसरे आधिकारिक संपर्कों के लिए Commons:General disclaimer देखें।

बच्चों के अनुचित चित्र

बच्चों के अनुचित चित्रों को रिपोर्ट करने के लिए legal-reports@wikimedia.org पर विकिमीडिया संस्थान को एक ईमेल भेजें। सामग्री में एक कड़ी ज़रूर शामिल करें। हम समुदाय को संभवतः अनुचित सामग्री को डाउनलोड या संरक्षित करने से हतोत्साहित करते हैं।

आपके चित्र

अगर आपको आपकी अनुमति के बगैर इस्तेमाल किया गया आपका कोई चित्र या वीडियो मिलता है, या फिर आपके किसी चित्र को हटाने का अनुरोध करना चाहते हैं:

  • त्वरित सहायता के लिए आप info-commons@wikimedia.org * पर सहायता दल को एक ईमेल भेज सकते हैं।
  • यह आश्वासन नहीं दिया जा सकता है मीडिया को हटाया जाएगा। आम तौर पर उस मीडिया को हटाया जाता है जिसे किसी व्यक्तिगत स्थान में लिया गया हो और जो विषय के निजता के अधिकार का उल्लंघन करता हो।
    हटाने के दूसरे अनुरोधों, जैसे शिष्टाचार से हटाने, के लिए कोई मानक नीति नहीं है और इन्हें मामला-दर-मामला जाँचा जाता है।

साइट या सदस्यों से जुड़ी कोई समस्या रिपोर्ट करें

  • सदस्यों द्वारा समस्याग्रस्त स्वभाव को रिपोर्ट करने और प्रबंधक द्वारा प्रतिक्रिया का अनुरोध करने (ऊपर सूचीबद्ध समस्याओं के अलावा किसी समस्या के लिए) के लिए आप info-commons@wikimedia.org * पर एक ईमेल भेज सकते हैं या फिर प्रबंधक सूचनापट्ट पर एक संदेश पोस्ट कर सकते हैं।

तकनीकी समस्याएँ


* यह एक अनाधिकारिक मगर तेज़ और असरदार संपर्क है जो हमारे स्वयंसेवकों द्वारा प्रदान किया जाता है।