Wikimedia Commons/hi

विकिमीडिया कॉमन्स का लोगो
विकिमीडिया कॉमन्स का लोगो

विकिमीडिया कॉमन्स (हिन्दी मुखपृष्ठ) मुक्त उपयोग की चित्र, वीडियो, ध्वनि, मौखिक टेक्स्ट, और दूसरी मीडिया फ़ाइलों का एक ऑनलाइन भंडार है। इसे 7 सितंबर 2004 को लॉन्च किया गया था।

वर्ष २०२६ तक इस पर १३,३०,००,००० फ़ाइलें हैं (८५३ टेराबाइट)।

विकिमीडिया कॉमन्स क्या है?

विकिमीडिया कॉमन्स की वृद्धि

विकिमीडिया कॉमन्स का लक्ष्य है एक मीडिया फ़ाइल का भंडार प्रदान करना "जो सार्वजनिक डोमेन में मौजूद और मुक्त लाइसेंस वाली शिक्षात्मक मीडिया को सभी को उपलब्ध कराए, और जो विकिमीडिया संस्थान की अलग-अलग परियोजनाओं के लिए एक साँझित भंडार के रूप में काम करे।"

विकिमीडिया कॉमन्स एक बहुभाषी परियोजना है। डिफ़ॉल्ट भाषा अंग्रेज़ी है, मगर पंजीकृत सदस्य अपने इंटरफ़ेस को उसकी किसी भी अनुवादित भाषा में अनुकूलित कर सकते हैं। कई पृष्ठों को अलग-अलग भाषाओं में अनुवादित भी किया गया है। सदस्यों को अनुवाद में सहायता करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

पूरी जानकारी के लिए कृपया विकिमीडिया कॉमन्स के स्वागतम् पृष्ठ और सामुदायिक प्रवेशद्वार देखें। विकिमीडिया कॉमन्स के वर्तमान और संभावित उपयोगों की एक सूची के लिए "विकिमीडिया कॉमन्स क्यों उपयोगी है" देखें। ऐतिहासिक जानकारी के लिए परियोजना की ऐतिहासिक योजना और कॉमन्स लॉग देखें।

केंद्रीय मीडिया भंडार

वर्ष 2024 में विकिमीडिया कॉमन्स के बारे में विकिपीडिया पर लेख

अतीत में सभी विकिमीडिया परियोजनाओं—हर विकिपीडिया, विकिकोश, विकिपुस्तक, विकिस्रोत, विकिसमाचार, विकिविश्वविद्यालय, और विकिसूक्ति—द्वारा अपने-अपने चित्र नामस्थानों का उपयोग किया जाता था। दूसरी परियोजनाओं पर चित्रों को संदर्भित करने का कोई विश्वसनीय साधन नहीं था। एक विकि पर कई अच्छे, मुक्त अपलोड्स दूसरों पर बिलकुल अनदेखा कर दिए जा सकते थे। इसलिए बौद्धिक और रचनात्मक कार्य को बेकार में दोहराया जाता था, और इससे बेकार की अतिरेकता और अनुरक्षण की आवश्यकता पैदा होती थी।

आप विकिमीडिया की साथी परियोजनाओं (विकिपीडिया, विकिपुस्तक, विकिसमाचार, आदि) पर कॉमन्स की कड़ियाँ जोड़ने के लिए {{Commons}} साँचों का उपयोग कर सकते हैं।

मंच के लिए स्वयंसेवकों द्वारा संचालित एक ऐप भी है।

परियोजना की सीधी कड़ियाँ

इस परियोजना के मुखपृष्ठ और अधिक जानकारी के लिए कृपया commons.wikimedia.org पर जाएँ।

विकिमीडिया कॉमन्स का अवरोधन

विकिमीडिया कॉमन्स निम्न देशों में अवरोधित है:

  • यमन: विकिमीडिया कॉमन्स पर नग्नता और रतिचित्रण के होने के कारण इसे अक्टूबर 2024 में सार्वजनिक दूरसंचार निगम द्वारा अवरोधित कर दिया गया था।
Category:Wikimedia Commons/hi#%20
Category:Wikimedia Commons/hi