User groups/hi

यह पृष्ठ मीडियाविकि पर सदस्य समूहों और अधिकारों के बारे में है; संबद्धता की सरल और लचीली संरचना के लिए कृपया विकिमीडिया सदस्य समूह देखें।

यह विकिमीडिया संस्थान की परियोजनाओं में सदस्य समूहों की एक सूची है। इसे अनुमतियों के लगभग घटते क्रम में व्यवस्थित किया गया है। ध्यान रखें कि क्रम सीधे 'सत्ता' के उचित अर्थ के अनुसार नहीं, बल्कि मीडियाविकि सॉफ़्टवेयर में तकनीकी पहुँच के अनुसार है। यह भी ध्यान रखें कि हालाँकि तकनीकी क्षमताएँ संस्थान की सभी परियोजनाओं पर समान हैं, विशिष्ट समूहों की परिभाषाएँ और भूमिकाएँ कुछ विकियों पर अलग भी हो सकती हैं।

लोकल समूह

मेटा पर

ग्लोबल प्रभावों के बिना

ग्लोबल प्रभावों के साथ

कुछ अन्य विकियों पर

एक अन्य विकि पर

सभी विकियों पर

ग्लोबल सदस्य समूह

ग्लोबल समूह और वैश्विक अधिकार भी देखें

दुरुपयोग फ़िल्टर सहायक

दुरुपयोग फ़िल्टर सहायक ग्लोबल समूह इसके सदस्यों को गोपनीय चिह्नित दुरुपयोग फ़िल्टरों की सामग्री और उनके दुरुपयोग लॉग प्रविष्टियों को देखने की पहुँच देने के लिए बनाया गया था।

दुरुपयोग फ़िल्टर अनुरक्षक

Abuse filter maintainer स्टीवार्ड्स द्वारा सौंपा जाने वाला एक ग्लोबल सदस्य समूह है जिससे विश्वसनीय सदस्य दुरुपयोग फ़िल्टर्स देख, और जहाँ उचित हो, सम्पादित कर सकते हैं। यह अनुमति CentralAuth और SUL द्वारा पहुँच की अनुमति देने वाले सभी सार्वजनिक विकिमीडिया विकि पर सक्षम है, और इसका उपयोग सिर्फ गैर-विवादास्पद अनुरक्षण के लिए या फिर लोकल समुदाय के अनुरोध पर किया जाना चाहिए। चूँकि इस समूह का गलत उपयोग करने पर विकिमीडिया विकियों को काफी नुकसान पहुँच सकता है, दुरुपयोग फ़िल्टर अनुरक्षक की अनुमति सिर्फ उन्हीं सदस्यों को सौंपी जाती है जिनके पास दुरुपयोग फ़िल्टरों को अनुरक्षित करने का एक मज़बूत ट्रैक रिकॉर्ड होता है।

API उच्च सीमा अनुरोधकर्ता

मुख्य लेख: API high limit requestors

API उच्च सीमा अनुरोधक ग्लोबल समूह में मौजूद सदस्यों के पास API क्वेरी की एक उच्चतर सीमा हो सकती है।

यह समूह apihighlimits सदस्य अधिकार प्रदान करता है, जो API से क्वेरी करते समय अधिकतम 5,000 परिणाम सक्षम करता है। साधारणतः बॉट्स और सिसॉप्स के पास यह अधिकार अपने आप से ही होता है।

CAPTCHA अपवाद

मुख्य लेख: CAPTCHA exemptions

CAPTCHA अपवाद ग्लोबल समूह के सदस्यों से Extension:ConfirmEdit द्वारा CAPTCHA-एँ दर्ज करने को नहीं कहा जाएगा, उदाहरणस्वरूप नई बाहरी कड़ियों के साथ एक पृष्ठ सहेजते समय। यह अनुमति सिर्फ उन्हीं सदस्यों को सौंपी जाती है जिन्होंने इसकी आवश्यकता दर्शाई हो। सदस्य CAPTCHA से अपवाद का अनुरोध Steward requests/Global permissions पर कर सकते हैं।

Note that this can be overridden by anti-abuse measures as needed. For example, a community-managed AbuseFilter rule can require that a CAPTCHA be presented to the user making the edit before allowing the edit to be saved. This may take precedence over the general CAPTCHA exemption.

यह अधिकार प्रदान करने के स्वीकार्य कारण:

ग्लोबल बॉट

ग्लोबल बॉट्स के पास उन सभी विकियों पर बॉट की पहुँच होती है जिन पर ग्लोबल बॉट्स सक्षम हैं (विकियों की सूची देखें)। ग्लोबल बॉट्स ग्लोबल बॉट नीति के अधीन होते हैं, जो इन्हें विशिष्ट कार्यों तक सीमित करती है।

देखें:

ग्लोबल विलोपक

मुख्य लेख: Global deleters

ग्लोबल विलोपक सदस्यों की ग्लोबल सदस्य पृष्ठों में बदलने में या फिर Synchbot सेवा की मदद से उनके सदस्य पृष्ठों को क्रॉस-विकि प्रबंधित करने में मदद करता है। यह समूह सदस्यों को सभी विकियों पर पृष्ठ हटाने और पुनर्स्थापित करने की अनुमति देता है, और अंतरफलक सम्पादक समूह को पूरा करता है।

अंतरफलक सम्पादक

अंतरफलक सम्पादक एक ग्लोबल समूह है जिसके सदस्य सभी विकिमीडिया परियोजनाओं पर अंतरफलक पृष्ठ और सुरक्षित साँचें संशोधित कर सकते हैं। किसी सदस्य को यह अनुमति दी जा सकती है अगर वह अत्यधिक अनुभवी JS/CSS/साँचा कोड करने वाला हो। इसका उपयोग सिर्फ गैर-विवादास्पद कार्यों को करने के लिए किया जाना चाहिए। एक नियम का पालन करते हुए यह अनुमति सिर्फ एक वर्ष की निश्चित अवधि के लिए सौंपी जाती है।

ग्लोबल IP अवरोध अपवादित

global IP block exemption एक ग्लोबल समूह है जिसके सदस्य ग्लोबल IP अवरोधों और रेंज-अवरोधों के आर-पार जा सकते हैं।

ग्लोबल रोलबैक

ग्लोबल रोलबैक वाले सदस्य किसी भी विकि पर एक ही क्लिक से किसी सदस्य द्वारा किए गए सम्पादनों की श्रृंखला को पूर्ववत कर सकते हैं, और इसका उपयोग बर्बरता या फिर निरर्थक सम्पादनों के लिए किया जाना चाहिए। यह पहुँच पाने के लिए सदस्यों को स्पष्ट रूप से क्रॉस-विकि बर्बरता-विरोधी कार्यों में सक्रिय होना होगा।

देखें:

ग्लोबल सिसॉप

ग्लोबल सिसॉप्स कई छोटे विकियों पर सिसॉप की पहुँच वाले सदस्य होते हैं, जो मुख्यतः लोकल प्रबंधकों की अनुपस्थिति में बर्बरता से लड़ते हैं। वे Steward requests/Global permissions पर एक लंबी चर्चा के बाद नियुक्त किए जाते हैं।

देखें:

ग्लोबल अस्थायी खाता IP दर्शक

ग्लोबल अस्थायी खाता IP दर्शक वे सदस्य हैं जिनके पास सभी विकियों पर अस्थायी खातों के IP पते देखने की क्षमता होती है।

देखें:

नए विकियों के आयातक

नए विकियों के आयातक वे सदस्य हैं जो नियमित रूप से भाषा प्रस्ताव नीति के अधीन बनाए गए नए विकियों पर अपने-अपने परीक्षण विकियों (इनक्यूबेटर, बीटा विकिविश्वविद्यालय या पुराना विकिस्रोत) पृष्ठों के आयात से निपटते हैं। यह बस एक नियमित तकनीकी कार्य है जो अनुभवी आयातकों द्वारा किया जाना चाहिए (पिछले आयातों का लॉग देखें)।

स्टीवार्ड

स्टीवार्ड्स के पास विकि अंतरफलक की पूरी पहुँच होती है, और वे सामुदायिक सर्वसम्मति का तकनीकी कार्यान्वयन करते हैं, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटते हैं, और क्रॉस-विकि बर्बरता में हस्तक्षेप करते हैं। स्टीवार्ड्स को सभी विकियों की भागीदारी से वार्षिक रूप से निर्वाचित किया जाता है।

देखें:

VRT अनुमति एजेंट

VRT अनुमति एजेंट्स वे सदस्य होते हैं जिन्हें विकिमीडिया VRTS के अनुमति कतारों की पहुँच है। इस ग्लोबल समूह का उपयोग मुख्यतः पहचान स्थापित करने के उद्देश्यों से किया जाता है, और इसका एकमात्र सदस्य अधिकार है दो-कारक प्रमाणीकरण सक्षम करने की क्षमता।

विशेष-प्रयोजन

ये भी देखें

Category:User groups/hi#User%20groups/hi Category:Community/hi Category:User groups/hi#%20
Category:Community/hi Category:User groups/hi