Global sysops/hi
| यह पृष्ठ एक क्रॉस-परियोजना नीति का हिन्दी भाषा में अनुवाद है। कृपया ध्यान दें कि इस दस्तावेज़ के मूल अंग्रेज़ी संस्करण और अनुवाद के बीच अर्थ या व्याख्या में कोई अंतर होने की स्थिति में मूल अंग्रेज़ी संस्करण को प्राथमिकता दी जाती है। यह पृष्ठ समुदाय द्वारा विकसित और स्वीकार किया गया है और सभी सदस्यों द्वारा इसका पालन किया जाना अनिवार्य है। इसे समुदाय की पूर्व स्वीकृति के बिना संशोधित नहीं किया जाना चाहिए। |
| कानूनी और सुरक्षा के कारणों से विकिमीडिया संस्थान ने इस भूमिका के लिए दो-कारक प्रमाणीकरण को अनिवार्य किया है। यह सॉफ़्टवेयर द्वारा भी लागू किया जाता है (2FA सक्षम न करने वाले सदस्य अपनी अनुमतियों का प्रयोग नहीं कर पाएँगे)। |

ग्लोबल सिसॉप्स अति विश्वस्त सदस्य होते हैं जिनके पास अंतरविकि योगदानों की एक मज़बूत रिकार्ड होती है। उन्हें बर्बरता-विरोध और नियमित अनुरक्षण के लिए अधिकतर सार्वजनिक विकियों पर प्रबंधक और अंतरफलक प्रबंधक अधिकार प्राप्त होते हैं। वे सारी विकियों पर सिसॉप उपकरणों वाले सदस्य नहीं होते हैं और उनके पास सामग्री एवं स्थानीय समुदाय पर कोई अतिरिक्त सम्पादकीय अधिकार नहीं होता।
कार्यक्षेत्र
डिफ़ॉल्ट से ग्लोबल सिसॉप्स इस ग्लोबल सदस्य समूह की अनुमतियों का उपयोग निम्नलिखित में से एक या दोनों मापदंड पूरे करने वाले विकियों पर कर सकते हैं:
- दस से कम प्रबंधक;
- तीन से कम प्रबंधक जिन्होंने पिछले दो महीनों में कोई लॉग कई गई क्रिया की हो।
बॉट्स और दुरुपयोग फ़िल्टर छद्म-खातों को उपरोक्त गणना में प्रबंधक के रूप में नहीं गिना जाता।
एक विकि समुच्चय द्वारा उन विकियों को सूचीबद्ध किया जाता है जहाँ ग्लोबल सिसॉप्स के पास अधिकार नहीं होते (सूची)। इस विकि समुच्चय को मूलतः 2010 में भरा गया था। तब से, जिन विकियों ने मापदंडों को पूरा कर लिया है उन्हें विकि समुच्चय से हटा दिया गया है परंतु जिन विकियों ने मापदंडों को पूरा करना बंद कर दिया है उन्हें जोड़ा नहीं गया है।
परियोजनाओं को लोकल सर्वसम्मति के आधार पर स्वेच्छानुसार जोड़ा या हटाया जा सकता है। केवल स्टीवार्ड्स को समुदाय के निर्णय पर सूचित करना आवश्यक है।
अधिकतम ग्लोबल प्रबंधकों के पास ग्लोबल रोलबैक अधिकार भी होता है। ग्लोबल सिसॉप के अधिकारों से असदृश, ग्लोबल रोलबैक वाकई में ग्लोबल होता है। ग्लोबल सिसॉप्स को किसी स्टीवार्ड से या फिर स्टीवार्ड के अनुरोध/ग्लोबल अनुमतियाँ पर अनुरोध करके ग्लोबल रोलबैक का अधिकार दिया जा सकता है।
लोकल नीतियाँ देखें
यदि किसी विकि पर ग्लोबल सिसॉप्स के कार्यक्षेत्र से संबंधित लोकल नीति मौजूद हो तो ग्लोबल सिसॉप्स को यह ध्यान रखना होगा कि वे प्रासंगिक लोकल नीति के अनुकूल ही कार्यवहन करें।
मौजूदा अधिकार नीतियों की कड़ियाँ (यथाज्ञात):
- सर्बियाई विकिपीडिया: b:en:Wikibooks:Global rights policy#Global sysops
- अंग्रेज़ी विकिसमाचार: voy:en:Wikivoyage:Administrators#Non-regular administrators
- टिप्पणी: विकिप्रजाति पर समान नीति उपयोग में है: $3
- अंग्रेज़ी विकिपुस्तक: species:Wikispecies:Administrators#Global sysops
- टिप्पणी: अंग्रेज़ी विकियात्रा पर समान नीति उपयोग में है: mw:Special:MyLanguage/Project:Administrators
- mediawiki.org: Project:प्रबंधक
- टिप्पणी: विकिटेक पर समान नीति उपयोग में है: wikitech:Wikitech:Administrators
- स्पेनी विकियात्रा: :w:sr:Википедија:Корисничка права на глобалном нивоу#Глобални администратори
- टिप्पणी: स्पेनी विकियात्रा पर ग्लोबल सिसॉप्स (और [[wikt:simple:Wiktionary:Administrators#Non-regular administrators|स्टीवार्ड्स]]) अविवादास्पद प्रबंधकीय कार्य कर सकते हैं और भूमिका की अनुमतियों का उपयोग कर सकते हैं अगर लोकल सिसॉप्स ने पिछले महीनों में कोई कार्रवाई न की हो या फिर एक आपातकालीन परिस्थिति हो।
नियुक्ति
ग्लोबल सिसॉप के अधिकारों के अनुरोध स्टीवार्ड के अनुरोध/अन्य अनुमतियाँ पर किए जाने चाहिए। अगर कम-से-कम दो हफ्ते की चर्चा की अवधि के बाद सदस्य के ग्लोबल सिसॉप बनने की सर्वसम्मति हो तो अनुरोध एक स्टीवार्ड द्वारा स्वीकार कर लिया जाएगा। यह चर्चा कोई मतदान नहीं है; टिप्पणियों को सदस्य की स्वीकृति के समर्थन में या विरुद्ध तर्क प्रदान करने होंगे।
On boarding checklist describes the steps to follow when a new global sysop is appointed.
निष्कासन
ग्लोबल सिसॉप के अधिकारों तक बरकरार पहुँच, गतिविधियों और विकिमीडिया समुदाय के लगातार समर्थन पर निर्भर होती है।
अक्रियता
- अगर छह महीनों तक उन विकियों के बाहर अधिकारों का उपयोग न किया जाए जहाँ पर उनके पास लोकल अधिकार हैं, तो ग्लोबल सिसॉप्स अपनी पहुँच अपने आप खो देंगे।
विश्वास प्रस्ताव
- कोई भी स्टीवार्ड कभी भी किसी ग्लोबल सिसॉप के अधिकार हटा सकता है अगर उसे लगता हो कि उपकरण का गलत उपयोग किया गया है, या फिर अगर एक टिप्पणी के अनुरोध ने दर्शाया हो कि महत्वपूर्ण अल्पसंख्यकों को ग्लोबल सिसॉप पर भरोसा नहीं है। अगर ऐसा होता है और ग्लोबल सिसॉप को अपने उपकरण वापस चाहिए होते हैं तो फिर एक विश्वास प्रस्ताव आयोजित किया जाएगा, जहाँ सिसॉप को अपनी पहुँच वापस पाने के लिए समुदाय की सर्वसम्मति बनाई रखनी होगी।
अनुमतियाँ
यह व्याख्या सहित उन अनुमतियों की सूची है जो ग्लोबल सिसॉप्स के पास हैं। ये अनुमतियाँ काफी हद तक सामान्य प्रबंधकों की अनुमतियों के समान ही हैं; मगर ये अनुमतियाँ उन सभी विकिमीडिया विकियों पर लागू होती हैं जिन्होंने ग्लोबल सिसॉप्स की पहुँच की सूची से ऑप्ट-आउट न किया हो। वे कोई लोकल सदस्य अधिकार भी नहीं बदल सकते (अगर उनके पास उचित लोकल अनुमतियाँ न हों)।
| अधिकार | विवरण | टिप्पणियाँ | |
|---|---|---|---|
| १ | abusefilter-log | दुरुपयोग लॉग देखना | साधारणतः स्वतः स्थापित सदस्य समूह के अंतर्गत या फिर सभी सदस्यों को प्रदत्त |
| २ | autoconfirmed | IP-आधारित रेट सीमाओं से प्रभावित न होना | |
| ३ | editsemiprotected | सुरक्षित पृष्ठ (semi protected) सम्पादित करना | |
| ४ | flow-edit-post | दूसरे सदस्यों के संरचित चर्चा पोस्ट्स सम्पादित करना | |
| ५ | flow-hide | संरचित चर्चा के विषय और पोस्ट्स हटाना | |
| ६ | ipinfo | अवतरणों या लॉग प्रविष्टियों से संलग्न IP पतों के बारे में जानकारी प्राप्त करना | |
| ७ | move | पृष्ठ स्थानांतरित करना | |
| ८ | movestable | स्थिर अवतरणों वाले पृष्ठ स्थानांतरित करना | |
| ९ | reupload | मौजूदा फ़ाइलें ओवर्राइट करना | |
| १० | reupload-own | खुद की अपलोड की हुई फ़ाइलों को ओवर्राइट करना | |
| ११ | skipcaptcha | CAPTCHA से गुज़रे बिना CAPTCHA ट्रिगर करने वाली क्रियाएँ करना | |
| १२ | spamblacklistlog | स्पैम ब्लैकलिस्ट लॉग देखना | |
| १३ | upload | फ़ाइलें अपलोड करना | |
| १४ | abusefilter-log-detail | दुरुपयोग लॉग की विस्तृत प्रविष्टियाँ देखना | मौजूद होने पर लोकल नीतियों द्वारा शासित, वरना सिसॉप सदस्य समूह के अंतर्गत |
| १५ | abusefilter-modify | दुरुपयोग फ़िल्टर्स बनाना या संशोधित करना | |
| १६ | abusefilter-modify-blocked-external-domains | किन बाहरी डोमेनों की कड़ियाँ जोड़े जाने से अवरोधित हैं यह बनाना या संशोधित करना | |
| १७ | abusefilter-modify-restricted | प्रतिबंधित कार्यों से दुरुपयोग फ़िल्टर्स संशोधित करना | |
| १८ | autopatrol | अपने सम्पादन अपने आप परीक्षित चिह्नित करवाना | |
| १९ | autoreviewrestore | रोलबैक करने पर स्वतः पुनरीक्षण | |
| २० | editautopatrolprotected | सुरक्षित पृष्ठ (autopatroller protected) सम्पादित करना | |
| २१ | ipblock-exempt | IP अवरोधों, स्वतः अवरोधों और रेंज अवरोधों से प्रभावित न होना | |
| २२ | move-categorypages | श्रेणी पृष्ठ स्थानांतरित करना | |
| २३ | move-rootuserpages | मूल सदस्य पृष्ठ स्थानांतरित करना | |
| २४ | move-subpages | उपपृष्ठ सहित पृष्ठ स्थानांतरित करना | |
| २५ | movefile | फ़ाइलें स्थानांतरित करना | |
| २६ | patrol | दूसरों के सम्पादन परीक्षित चिह्नित करना | |
| २७ | review | अवतरण "देखा हुआ" चिह्नित करना | |
| २८ | rollback | विशिष्ट पृष्ठ को सम्पादित करने वाले अंतिम सदस्य के सम्पादन तुरंत रोलबैक करना | |
| २९ | templateeditor | सुरक्षित साँचे सम्पादित करना | |
| ३० | unreviewedpages | अपुनरीक्षित पृष्ठों की सूची देखना | |
| ३१ | apihighlimits | API क्वेरियों में ऊँची सीमाओं का उपयोग करना | साधारणतः सिसॉप सदस्य समूह के अंतर्गत |
| ३२ | block | दूसरे सदस्यों को सम्पादित करने से अवरोधित या अनावरोधित करना | |
| ३३ | blockemail | किसी सदस्य को ईमेल भेजने से अवरोधित या अनावरोधित करना | |
| ३४ | browsearchive | हटाए गए पृष्ठ खोजना | |
| ३५ | centralauth-createlocal | वैश्विक खाते के लिए ज़बरदस्ती स्थानीय खाता बनाना | |
| ३६ | delete | पृष्ठ हटाना | |
| ३७ | deletedhistory | इतिहास की हटाई गई प्रविष्टियाँ उनके संबद्ध टेक्स्ट के बिना देखना | |
| ३८ | deletedtext | हटाया गया टेक्स्ट, और हटाए गए अवतरणों के बीच अंतर देखना | |
| ३९ | deletelogentry | विशिष्ट लॉग प्रविष्टियाँ हटाना और पुनर्स्थापित करना | |
| ४० | deleterevision | पृष्ठों के विशिष्ट अवतरण हटाना और पुनर्स्थापित करना | |
| ४१ | editcontentmodel | पृष्ठ का सामग्री मॉडल सम्पादित करना | |
| ४२ | editinterface | सदस्य अंतरफलक सम्पादित करना | |
| ४३ | editprotected | सुरक्षित पृष्ठ (fully protected) सम्पादित करना | |
| ४४ | editsitejson | साइट-व्यापी JSON सम्पादित करना | |
| ४५ | edituserjson | दूसरे सदस्यों की JSON फ़ाइलें सम्पादित करना | |
| ४६ | flow-delete | संरचित चर्चा के विषय और पोस्ट्स हटाना | |
| ४७ | import | दूसरे विकियों से पृष्ठ आयात करना | |
| ४८ | ipinfo-view-arbitrary-ip | Look up IP information for arbitrary IP addresses on Special:IPInfo | |
| ४९ | ipinfo-view-full | अवतरणों या लॉग प्रविष्टियों से संलग्न IP पतों की पूरी जानकारी तक पहुँचना | |
| ५० | markbotedits | रोलबैक किए गए सम्पादनों को बॉट सम्पादन चिह्नित करना | |
| ५१ | mergehistory | पृष्ठों के इतिहास विलय करना | |
| ५२ | noratelimit | रेट सीमाओं से प्रभावित न होना | |
| ५३ | nuke | बहुत सारे पृष्ठ एक साथ हटाना | |
| ५४ | override-antispoof | स्पूफ़िंग की जाँचें ओवर्राइड करना | |
| ५५ | protect | सुरक्षा की सेटिंग्स बदलना और सीढ़ी-सुरक्षित पृष्ठ सम्पादित करना | |
| ५६ | reupload-shared | साझा मीडिया भंडार पर फ़ाइलों को स्थानीय रूप से ओवर्राइड करना | |
| ५७ | sfsblock-bypass | ⧼Right-sfsblock-bypass⧽ | |
| ५८ | stablesettings | स्थिर अवतरण किस प्रकार चुना और दर्शाया जाएगा यह कॉन्फ़िगर करना | |
| ५९ | suppressredirect | पृष्ठ स्थानांतरित करते समय स्रोत पृष्ठ से अनुप्रेषण न छोड़ना | |
| ६० | tboverride | अस्वीकार्य शीर्षकों या सदस्यनामों की सूची को ओवर्राइड करना | |
| ६१ | titleblacklistlog | अस्वीकार्य शीर्षकों की सूची का लॉग देखना | |
| ६२ | undelete | पृष्ठ पुनर्स्थापित करना | |
| ६३ | unwatchedpages | ध्यान हटाए गए पृष्ठों की सूची देखना | |
| ६४ | editsitecss | साइट-व्यापी CSS सम्पादित करना | साधारणतः अंतरफलक प्रबंधक सदस्य समूह के अंतर्गत |
| ६५ | editsitejs | साइट-व्यापी जावास्क्रिप्ट सम्पादित करना | |
| ६६ | editusercss | दूसरे सदस्यों की CSS फ़ाइलें सम्पादित करना | |
| ६७ | edituserjs | दूसरे सदस्यों की जावास्क्रिप्ट फ़ाइलें सम्पादित करना |
संचार
ग्लोबल सिसॉप्स के पास उन सभी विकियों पर संपर्क की जानकारी प्रदान करने वाले अथवा उनके प्राथमिक सजस्य पृष्ठ से जुड़ने वाले सदस्य पृष्ठ होने चाहिए (निर्माण का बॉट वर्तमान में उपलब्ध है) जिन पर वे ग्लोबल सिसॉप के अपनी पहुँच का उपयोग करते हैं। वर्तमान में मेटा पर एक ग्लोबल सदस्य पृष्ठ इस आवश्यकता को पूरा कर लेगा, और उन सदस्यों से सदस्य भाषा की घोषणा शामिल करने का अनुरोध है।
किसी ग्लोबल सिसॉप से तुरंत सहायता के लिए #wikimedia-gsजुड़ें IRC चैनल में शामिल हों और ग्लोबल सिसॉप्स का ध्यान आकर्षित करने के लिए चैनल में !gs लिखें।
अगर कोई सदस्य कोई विवाद ग्लोबल सिसॉप से बात करके नहीं सुलझा पाता तो फिर वह Talk:Global sysops पर एक शिकायत छोड़ सकता है, या फिर किसी भी स्टीवार्ड से संपर्क कर सकता है।
ग्लोबल सिसॉप्स गोपनीय मेलिंग सूची की मदद से एक दूसरे से संपर्क कर सकते हैं।
ग्लोबल सिसॉप की पहुँच वाले सदस्य
- अंतिम अद्यतन: 2026-06-09 [edit]
| नाम | IRC निक | बोली जाने वाली भाषाएँ | ग्लोबल सिसॉप नियुक्ति तिथि |
|---|---|---|---|
| Ameisenigel (CA) | Ameisenigel | de, en-4, nds-2, fr-1, tlh-1 | 2024-02-18 |
| Amire80 (CA) | ru, he-5, en-4, ca-3, eo-2, es-2, it-2, fr-1, am-1, ar-1, la-1, lt-1 | 2017-02-02 | |
| Aqurs1 (CA) | zh, yue, en-3, ja-1, ko-0 | 2026-01-08 | |
| Biplab Anand (CA) | Biplab | ne, mai, hi-4, en-2, bh-2, awa-2, dty-2, sa-2 | 2016-10-06 |
| BRPever (CA) | BRPever | ne, en-4, hi-2, dty-2, hif-1 | 2019-07-15 |
| CptViraj (CA) | CptViraj | gu, hi-4, en-3 | 2021-02-02 |
| DARIO SEVERI (CA) | it, pt-4, en-4, es-2, fr-2, gl-2, th-1 | 2017-07-25 | |
| DreamRimmer (CA) | DreamRimmer | en-4, hi-4, sa-2, tr-2, de-1 | 2025-06-01 |
| Fehufanga (CA) | Fehufanga | id, en-4, ms-2, zh-2, la-1, su-0 | 2024-02-01 |
| Holder (CA) | gsw, de, en-3, pfl-3 | 2026-06-09 | |
| Infinite0694 (CA) | Infinite0694 | ja, en-3, de-3, fr-2, it-1 | 2016-01-21 |
| LR0725 (CA) | ko, en-3, ja-1 | 2023-11-22 | |
| MF-Warburg (CA) | MF-W | de, en-3, fr-1, tet-1, la-1, es-1 | 2019-03-07 |
| Minorax (CA) | Minorax | en, zh, nan-2, ko-1, ms-1, fr-1, yue-1 | 2020-12-09 |
| Mtarch11 (CA) | Mtarch11 | it, lij-2, en-1, fr-1 | 2021-09-01 |
| Praxidicae (CA) | Praxidicae | en | 2018-11-11 |
| Renvoy (CA) | uk, ru-4, en-3, pl-3, lt-1 | 2023-07-21 | |
| Superpes15 (CA) | Superpes | it, en-2, fr-1, es-1, la-1 | 2022-02-22 |
| Svartava (CA) | hi, en-4, sa-2 | 2025-04-29 | |
| Syunsyunminmin (CA) | SyunSyunMinMin | ja, en-3 | 2023-06-28 |
| Tanbiruzzaman (CA) | Tanbiruzzaman | bn, en-4, hi-1, ur-1 | 2024-10-22 |
| TenWhile6 (CA) | TenWhile6 | de, en-3 | 2024-11-27 |
| Ternera (CA) | en, rw-2, es-2 | 2025-01-15 | |
| WhitePhosphorus (CA) | WhitePhosphorus / P4-mobile | zh, en-3, ja-1, lzh-1, wuu-1, yue-1 | 2019-12-12 |
| WikiBayer (CA) | bar, de, en-1 | 2019-08-18 | |
| Wim b (CA) | it, en-2 | 2013-09-04 |
चार्ट


ये भी देखें
- वैश्विक सिसॉप्स: ग्लोबल अनुमति · ग्लोबल समूह (toolforge) · सदस्य सूची · समूह बदलाव लॉग
- ग्लोबल समूह
- पुराने प्रस्ताव
- लोकल चर्चाएँ
- आँकड़े