Abstract Wikipedia/Wikifunctions deployment/hi

To all translators: Thank you for your help!

We are planning to send this announcement on September 23, so there is time for translations until September 22, 11PM (UTC).

On behalf of the Wikifunctions & Abstract Wikipedia team, many thanks, once again! --Sannita (WMF) (talk) 16:39, 16 September 2025 (UTC)

आपके विकि पर विकिफ़ंक्शन्स 2025-11-05 को तैनात किया जाएगा

More languagesPlease help translate to your language

नमस्ते सभी को, हम आपको बताना चाहते हैं कि विकिफ़ंक्शन्स आपकी परियोजना पर जल्द आ रहा है! जब यह सक्षम हो जाए, आप अपनी परियोजना से सीधे फ़ंक्शन्स कॉल कर पाएँगे और उन्हें अपने लेखों में एकीकृत कर पाएँगे।

एक फ़ंक्शन या फलन कुछ ऐसा होता है जो एक या अधिक इनपुट लेता है और उन्हें एक वांछित आउटपुट में बदल देता है। जैसे दो संख्याओं को जोड़ना; या मील को मीटर में बदलना; या किसी घटना के बाद कितना समय बीत चुका है, इसकी गणना करना, या किसी शब्द को कारक से साथ बिठाना। यह आम तौर पर साँचों की मदद से किया जाता है जिन्हें बनाना या आयात करना बहुत पेचीदा होता है। विकिफ़ंक्शन्स के साथ आप यह काम कुछ ही क्लिक्स में कर डाल सकते हैं!

अधिक जानकारी के लिए कृपया ये ट्यूटोरियल्स देखें। आपको उपयोगी लगने वाले फ़ंक्शन्स बनाने या फिर विकिफ़ंक्शन्स के समुदाय से मदद माँगने को भी आमंत्रित किया जाता है।

हम आपको विकिफ़ंक्शन्स पर मौजूदा फ़ंक्शन्स के लेबलों को आपकी भाषा में अनुवादित करके योगदान करने को आमंत्रित करना चाहेंगे, ताकि आपके समुदाय के और भी सदस्य परियोजना पर उनका और भी आसानी से पुनः उपयोग कर पाएँ। आप TranslateWiki पर विकिफ़ंक्शन्स के इंटरफ़ेस के लिए संदेश (यथादृश्य सम्पादिका के संदेशों को यहाँ, और विकिफ़ंक्शन्स के मौलिक इंटरफ़ेस को यहाँ) भी अनुवादित कर सकते हैं।

बेशक, अगर कोई प्रश्न या कठिनाई हो तो हमें आपकी मदद करने में खुशी होगी, और हम आपकी प्रतिक्रिया सुनने के लिए तैयार हैं। ज़रूरत पड़ने पर कृपया मुझे सीधे पिंग करें या फिर मेरे वार्ता पृष्ठ पर मुझसे संपर्क करें।

Category:Abstract Wikipedia/hi
Category:Abstract Wikipedia/hi